पुहाना स्थित रूडकी इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एक दिवसीय आर्टिफिशएल इंटेलिजेंस (ए0आई0) के एक विषेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य वक्ता राउल जोन अजू (द एआई किड ऑफ इंडिया), मैनेजिंग ट्रस्टीज यश अग्रवाल व नमन बंसल एवं संस्थान के महानिदेशक प्रो0 एम0जे0निगम एवं निदशक डा0 पराग जैन ने सयुक्ंत रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। इस अवसर पर राउल जोन अजू (द एआई किड ऑफ इंडिया) ने संस्थान में एक आधुनिक एआई एवं मशीन लर्निंग लैब का शुभारम्भ भी किया। यह लैब छात्रो को प्रेक्टिकल लर्निंग रिसर्च और इनोवेशन के लिऐ अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध करायेगी जिससे वे वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर सकेगें और इण्डस्ट्री रेडी स्किल्स विकसित कर पायेगें। राउल जोन अजू (द एआई किड ऑफ इंडिया) ने आज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए0आई0) पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में उन्होंने छात्रों को (ए0आई0) और मशीन लर्निंग (एम0एल0) की क्षमताओं, उनके वर्तमान उपयोग और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अपने सत्र के दौरान राउल जोन अजू (द एआई किड ऑफ इंडिया) ने सरल और प्रभावी तरीके से समझाया कि किस प्रकार ए0आई0 तकनीक विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और डिजिटल सेवाओं में तेजी से बदलाव ला रही है। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि आने वाले समय में ए0आई0 आधारित स्किल्स का महत्व और अधिक बढ़ने वाला है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 पराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ए0आई0 भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है और छात्रों को अभी से इस क्षेत्र में कौशल विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नवाचार, रिसर्च और प्रैक्टिकल लर्निंग के माध्यम से ए0आई0 के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश के तकनीकी विकास में योगदान दें।
सत्र के अंत में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और ए0आई0 के विभिन्न पहलुओं को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा0 रश्मि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सभी संकायो के डीन, विभागाध्यक्ष, तथा सभी शिक्षणगण भी उपस्थित रहे।

