मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की की छात्रा ने  “भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में 20 वॉ स्थान स्थान प्राप्त किया”

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड प्रांत द्वारा 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को आयोजित प्रतियोगिताओ में मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की की छात्रा महिमा देवी, ने भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में प्रतिभाग किया , जिसमें उत्तराखंड राज्य के लगभग 5000 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्सन करते हुए टॉप-20 मे अपना स्थान बनाया, जिसके लिए पुरुस्कार स्वरूप विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड प्रांत के द्वारा 2500 की धनराशि भी प्रदान की जाएगी ।

इस अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने कहा, “हम विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड के इस प्रयास का स्वागत करते हैं और उनके द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं भारतीय ज्ञान परम्परा से विद्यार्थियों को अवगत कराने के इस  कदम की हम सराहना करते है । मै  पुरुस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं देता हूँ।

मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा , ने बताया कि छात्रा ने अपनी कक्षा में भी हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। इस प्रकार के प्रदर्शन से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है।

विजेता छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विश्वविद्यालय, शिक्षकों, एवं  परिवार को दिया।